तेजस्वी सूर्या होंगे भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष

  • Follow Newsd Hindi On  
तेजस्वी सूर्या होंगे भाजपा युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejaswi Surya) को पार्टी के युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसके पहले इस पद पर पूनम महाजन (Poonam Mahajan) थी।

इसके अलावा राष्‍ट्रीय महासचिव राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सूरज पांडे की जगह नए चेहरों को इस बार मौका दिया गया है।



मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सह कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसमें झारखंड (Jharkhand) से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद मिला है।

इसके अलावा पंजाब (Punjab) के अमृतसर से तरुण चुग को महासचिव बनाया गया है। इससे पहले तरुण राष्ट्रीय सचिव थे। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं। दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी अध्‍यक्ष नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान तब किया जब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है।

बता दें कि इसकी घोषणा पहले अप्रैल महीने में ही होनी थी। कोरोना वायरस महामारी (Covid-19) की मार और फिर लॉकडाउन (Lockdown) के चलते इसे टाल दिया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)