तेलंगाना : 3 नाबालिग लड़कियों की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को मौत की सजा

  • Follow Newsd Hindi On  

हैदराबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)| तेलंगाना की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म व हत्या को लेकर एक शख्स को मौत की सजा सुनाई। नालगोंडा की अदालत ने मर्ाी श्रीनिवास रेड्डी को लड़कियों के अपहरण व हत्या का दोषी पाया।

उसे बीते साल अप्रैल में एक 14 साल की लड़की हत्या व दुष्कर्म के लिए गिरफ्तार किया गया था। लड़की का शव उसके खेत में कुएं से मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने दो अन्य लड़कियों का कंकाल पाया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)