थाइलैंड में वीजा अवधि से अधिक समय रहने वाला भारतीय गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
थाइलैंड में वीजा अवधि से अधिक समय रहने वाला भारतीय गिरफ्तार

बैंगकॉक, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| वीजा की अवधि से अधिक समय तक थाइलैंड में निवास करने वाले एक भारतीय नागरिक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाइलैंड के फिचित प्रांत से गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक पर आरोप है कि वह अवैध तरीके से ऊंची ब्याज दर पर कर्ज प्रदान करता था।

पुलिस के हवाले से वहां के राष्ट्रीय दैनिक अखबार ने एक रिपोर्ट में बताया कि राकेश यादव (21) को आव्रजन पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने तांबोन था लुआंग स्थित एक पेट्रोल स्टेशन के भीतर से गिरफ्तार किया। वह कथित तौर पर स्टेशन पर दुकानदारों से ब्याज वसूल रहा था।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव के वीजा की अवधि फरवरी में ही समाप्त हो गई थी। पुलिस ने उसके पास से 3,538 भात (थाइलैंड की मुद्रा) और कर्जदारों की सूची वाली एक किताब बरामद की।

पुलिस के मुताबिक वह रोजाना 20 फीसदी ब्याज वसूल करता था, जोकि ब्याज की कानूनी सीमा से ज्यादा है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)