बिहार: नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में घुसा मगरमच्छ, 2 बकरियों का किया शिकार

  • Follow Newsd Hindi On  
The crocodile entered the village due to increase in the water level of the river and hunted 2 goats

बिहार (Bihar) के बगहा में एक मगरमच्छ (Crocodile) ने जमकर उत्पात मचाया है। गंडक नदी (Gandak River) से निकलकर एक मगरमच्छ भटकते हुए बगहा शहर के शास्त्रीनगर मुहल्ला में पहुंच गया। मगरमच्छ ने बस्ती की दो बकरियों का अपना शिकार बनाया।

जब मगरमच्छ (Crocodile) को भगाने की कोशिश की गई तो उसने लोगों पर भी धावा बोल दिया। मगरमच्छ के इस हमले में दो लोग घायल हो गए। मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए एक शख्स ने बताया कि ब सुबह वो लोग जगे तो उनकी दो बकरियों का शिकार कर मगरमच्छ घर के बाहर ही बैठा था। जब उसे भगाने की कोशिश हुई तो उसने दो लोगों को घायल भी कर दिया।


इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बांध दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद वनपाल अरविंद दुबे के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकरइस मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। कई घण्टों की मशक्कत के बाद पकड़कर मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ले गई।

वनपाल अरविंद दुबे ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को गंडक नदी में वापस छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने जो नुकसान किया है उसका मुआवजा देने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, ऐसे में कई जीव जंतु पानी से निकलकर शहरी इलाकों में घुस रहे हैं।

आपको बता दें कि वाल्मीकि टाईगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) जंगल में बाढ़ का पानी प्रवेश करने और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से निकलकर रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों का झुंड पहुंचा है। मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में घुसने से लोग डरे सहमे हुए हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)