कैदी ने अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ाया, बताया- सपने में भगवान ने ऐसा करने को कहा

  • Follow Newsd Hindi On  
कैदी ने अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ाया, बताया- सपने में भगवान ने ऐसा करने को कहा

भगवान शिव के भक्त तो आपने कई देखें होंगे। लेकिन इस भक्त के कृत्य के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में हत्या के मामले में दोषी एक कैदी (Prisoner) ने अपने गुप्तांग (Genitals) काटकर केंद्रीय जेल में मौजूद मंदिर में चढ़ा दिया। इस घटना के बारे में पता चलने के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि विष्णु कुमार नाम के एक कैदी ने सोमवार रात को नींद में एक सपना देखने के बाद यह कृत्य किया। कैदी ने बताया था कि सपने में उसने भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को देखा और भगवान ने उसे ऐसा करने को कहा। इसके अगले दिन उसने मंगलवार सुबह 6.30 बजे जेल परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर (Temple) में पूजा की और अपना गुप्तांग काट कर मंदिर में चढ़ा दिया। साहू ने बताया कि कैदी ने इस काम के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया।


साहू ने आगे बताया कि विष्णु कुमार के रोने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल वार्डन मौके पर पहुंचे तो उसे मंदिर में खून से लथपथ गिरा हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कैदी वार्ड में किया जा रहा है। वह 2018 से ग्वालियर की केंद्रीय जेल में बंद है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)