November 2019 Festivals: नवंबर महीने में छठ महापर्व, कार्तिक पूर्णिमा सहित मनाई जाएगी गुरू नानक देव जयंती

  • Follow Newsd Hindi On  

Festivals in November 2019 Calendar: शुक्रवार से साल का 11वां महीना नवंबर (November) शुरू हो रहा है। नवंबर माह के पहले ही सप्ताह में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व छठ पूजा है। छठ पूजा बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, मुंबई जैसे राज्यों और शहरों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद अक्षय नवमी, गोपाष्टमी, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, शनि प्रदोष, वैकुण्ठ चतुर्दशी, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और पुष्कर स्नान जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के गुरु नानक देव जी की जयंती है, यह सिखों का सबसे बड़ा पर्व है, इसे गुरु पर्व या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। यह दीपावली के 15 दिनों बाद मनाया जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन हिन्दुओं में स्नान का विशेष महत्व है। 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के बाद हिन्दू कैलेंडर का नया मास प्रारंभ हो जाएगा। इसमें काल भैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, मार्गशीर्ष या दर्श अमावस्या, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आएंगे। आइये देखते हैं नवंबर 2019 में पड़ने वाले व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट।


नवंबर 2019 में पड़नेवाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट  (Festivals in November 2019) 

तारीख दिन व्रत और त्योहार
1 नवंबर 2019 शुक्रवार
लाभ पंचमी, छठ पूजा खरना
2 नवंबर 2019 शनिवार छठ पूजा संध्या अर्घ्य
4 नवंबर 2019 सोमवार
गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, छठ पूजा सूर्योदय अर्घ्य और पारण
5 नवंबर 2019 मंगलवार
अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजा
7 नवंबर 2019 गुरुवार
कंस वध
8 नवंबर 2019 शुक्रवार देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ, योगेश्वर द्वादशी
9 नवंबर 2019 शनिवार तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
10 नवंबर 2019 रविवार वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेवर व्रत
11 नवंबर 2019 सोमवार मणिकर्णिका स्नान, चौमासी चौदस
12 नवंबर 2019 मंगलवार
देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरुनानक देव की जयंती
13 नवंबर 2019 बुधवार
मार्गशीर्ष प्रारंभ
14 नवंबर 2019 गुरुवार रोहिणी व्रत
15 नवंबर 2019 शुक्रवार
संकष्टी चतुर्थी
17 नवंबर 2019 रविवार वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर 2019 मंगलवार
काल भैरव जयंती
22 नवंबर 2019 शुक्रवार
उत्पन्ना एकादशी
23 नवंबर 2019 शनिवार
गौड़ उत्पन्ना एकादशी, वैष्णव उत्पन्ना एकादशी
24 नवंबर 2019 रविवार रवि प्रदोष व्रत
25 नवंबर 2019 सोमवार मासिक शिवरात्रि
26 नवंबर 2019 मंगलवार मार्गशीर्ष या दर्श अमावस्या
30 नवंबर 2019 शनिवार
विनायक चतुर्थी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)