ये 5 हेल्दी सूप करेंगे बढ़ते वजन की समस्या को दूर

  • Follow Newsd Hindi On  
ये 5 हेल्दी सूप करेंगे बढ़ते वजन की समस्या को दूर

वजन बढ़ने की समस्या लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है। बढ़ता वजन रोजमर्रा के जीवन में तो मुश्किल खड़ी करता ही है, साथ ही यह कई गंभीर बीमरियों का मूल कारण भी है। लोग अक्सर अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं और इसे जल्द कम करना चाहते हैं, लेकिन जल्दी से वजन घटाने के चक्कर में वे अक्सर दवाइयों या सर्जरी का सहारा लेते हैं, जो आगे चल कर नुकसान पहुंचाती हैं।

वजन कम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और सही डाइट बेहद जरूरी है। ये दोनों तरीके बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होते हैं। लोग अक्सर इन दोनों से ही बचते नजर आते हैं और पौष्टिक खाने की बजाय बाजार का उल्टा- सीधा खाना खाते हैं, जो उनके वजन को और बढ़ा देता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल किया जाए।


वजन कम करने के लिए खाना छोड़ने की बजाए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। यह शरीर से टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर कर पौष्टिक तत्वों की कमियों को दूर करता है और वजन के साथ अन्य कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर सूप आपके लिए काफी लाभदायक होते हैं। यह वजन कम करने में तो लाभ करते ही हैं, सामान्य रूप से भी इनका सेवन करने से कई फायदे होते हैं। अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो ये सूप होंगे लाभदायक।

वजन कम करने के लिए पिएं ये सूप

Image result for chicken soup

चिकन का सूप (Chicken Soup) 


इस सूप से बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा मिलने में काफी मदद होती है। चिकन और पालक के सूप में कैलोरी और वसा की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-B एनर्जी बढ़ाता है।

Image result for TOMATO soup

टमाटर का सूप

टमाटर लगभग सभी घरों में पाया जाता है। सब्जी में स्वाद बढ़ाने से लेकर इसका उपयोग सलाद, चटनी आदि के रूप में किया जाता है। इन सब के अलावा टमाटर का सूप से भी आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं यह विटामिन-C, टीन, पोटैशियम और फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व भूख को नियंत्रित करते हैं। नियमीय रूप से टमाटर का सूप पीने से वजन को कम किया जा सकता है।

Image result for Broccoli soup

ब्रोकली सूप

ब्रोकली सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। इसका सूप भी स्वास्थ्य को अन्य फायदे पहुंचाने के साथ, वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। अगर नियमित रूप से ब्रोकली के सूप का सेवन किया जाए, तो बेहतीन रिजल्ट मिलते हैं। इसका एवं सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

Image result for Palak soup

पालक का सूप

पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। पालक के जूस के साथ अदरक का जूस मिलाकर पीने से वजन तेजी से कम होता है। इसके लिए आधा कप पालक के जूस के साथ एक चम्‍मच अदरक का जूस मिला कर पिएं। इसमें गाजर का रस या नींबू भी मिला सकते हैं।

Image result for White Beans soup

वाइट बींस का सूप

वजन कम करने के लिए वाइट बींस का सूप भी कारगर साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर इस सूप में शुगर और फैट दोनों की मात्रा ही कम होते है। सुबह अपने दिन की शुरुआत इस सूप से करने से फैट तो कम होता ही है, साथ ही शरीर में पौष्टिक तत्वों की मात्रा भी बढ़ती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)