Sawan Mehndi Design: इस सावन मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइन के साथ बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

  • Follow Newsd Hindi On  
Sawan Mehndi Design: इस सावन मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइन के साथ बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक

मेहंदी हमेशा से औरतों के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा रही है। मेहंदी से उनकी खूबसूरती में चार- चांद लग जाते हैं। शादी हो या कोई त्योहार, मेहंदी का चलन हमेशा रहता है। सावन के महीने में भी मेहंदी को खूब पसंद किया जाता है।

भगवान शिव का महीना ‘सावन’ चल रहा है। पूजा- पाठ के साथ सुहावने मौसम के इस महीने में औरतें साज-श्रृंगार में हरे रंग का बहुत इस्तेमाल करती हैं। कपड़ों से लेकर बिंदी, चूड़ी हर एक में हरा रंग देखा जा सकता है। मेहंदी भी सावन के श्रृंगार का खास हिस्सा है और इसका अपना महत्व होता है। इस सावन, मेहंदी के इन खूबसूरत डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ।


इंडियन डिजाइन

Image result for indian mehndi design

इस मेहंदी डिजाइन में कई सारे पैटर्न होते हैं जैसे मोर, शंख, फूल, बेल और पत्तियां। ये डिज़ाइन रचने के बाद काफी खूबसूरत लगते हैं। वैसे तो दुल्हनों के हाथों पर ये डिज़ाइन लगाए जाते हैं, लेकिन इस सावन आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल डिजाइन

Image result for floral mehndi design


कपड़ों से लेकर बैग्स तक, फ्लोरल डिज़ाइन कभी पुराना नहीं होता है। मेहंदी में भी इसे खास पसंद किया जाता है।

अरेबिक डिजाइन

Image result for arabic\ mehndi design

आज कल इस डिजाइन की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि यह हल्का तो होता ही है। साथ ही इसे लगाना भी आसान होता है। पहले यह सिर्फ एक बेल की तरह लगाया जाता था, लेकिन अब इसमें कई एक्सपेरिमेंट्स किए जाने लगे हैं। मेहंदी के अरेबिक डिजाइन में आउटलाइनिंग को हाइलाइट किया जाता है।

मोरक्कन डिजाइन

Related image

मेहंदी दुनिया भर में औरतों के साज-श्रृंगार का खास हिस्सा रही है। मीडिल ईस्ट के देशों में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। इन डिजाइन्स में हाथ भरने की बजाय सिंपल रखा जाता है। इसमें जियोमेट्रिक पैटर्न बेहद पॉपुलर है। इस डिज़ाइन में चौकोर, तिकोने, बॉक्स और डॉट्स को मिलाकर मेहंदी लगाई जाती है।

बैंगल स्टाइल डिजाइन

Image result for bangle style mehndi design

मेहंदी के इस डिजाइन में हाथों की कलाईयों में चूड़ियों की तरह लगाया जाता है। इसे मोटे बैंगल जैसा लुक आता है, जो रचने के बाद और अच्छा लगता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)