थोड़े और प्रयासों के साथ हम जीत गए होते : अमरिंदर सिंह

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ ही पंजाब में हुए उपचुनावों के परिणामों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हम वास्तव में इस शो को जीत गए। थोड़े और प्रयासों के साथ हम जीत गए होते।”

पार्टी ने हरियाणा में ज्यादा प्रचार नहीं किया था। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में महज दो दिनों के लिए प्रचार किया था।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में कहा, “मैं वास्तव में दोनों राज्यों के लिए खुश हूं। हम इस तथ्य से भी खुश हैं कि यहां उत्तर प्रदेश में हमारे वोट फीसद में वृद्धि हुई है।”

कांग्रेस के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, “सोनिया गांधी का नेतृत्व संभालना खुशखबरी लेकर आया है। कांग्रेस हालांकि सरकार नहीं बना सकी, लेकिन परिणाम उत्साहजनक हैं।”

जब राहुल ने लोकसभा चुनाव के फैसले के बाद पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया, तो उनकी जगह की भरपाई करने के लिए पार्टी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।


सोनिया गांधी ने इस साल अगस्त में अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार तो संभाला, मगर उन्होंने बिल्कुल भी चुनाव प्रचार नहीं किया और महाराष्ट्र के लिए निर्धारित उनकी एकमात्र रैली भी रद्द कर दी गई।

राहुल ने हरियाणा के नूंह और महेंद्रगढ़ में रैलियों को संबोधित किया और कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थकों का कहना है कि अगर राहुल ने अधिक प्रचार किया होता तो कांग्रेस और अधिक सीटें जीतती।

हरियाणा विधानसभा के नतीजे बताते हैं कि राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चयन सही फैसला रहा।

कांग्रेस ने सभी एग्जिट पोल्स को गलत साबित करके अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)