तिब्बत में 3 आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र स्थापित

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| हाल ही में तिब्बत में शिकाजे आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र और लिन ची आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र की स्थापना एक के बाद एक हुई। इससे पहले स्थापित ल्हासा आर्थिक व तकनीकी क्षेत्र मिलाकर अब तिब्बत में कुल तीन आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र स्थापित हो चुके हैं। शिकाजे आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र शिकाजे शहर के दक्षिण में स्थित है। योजनानुसार इसका कुल क्षेत्रफल 34.03 वर्ग किलोमीटर होगा। इसमें लगभग 60 अरब युवान की पूंजी लगाई जाएगी। वर्तमान में विकास क्षेत्र में 29 उद्यम पंजीकृत किए गए हैं।

शिकाजे आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र ‘एक पट्टी एक मार्ग’ प्रस्ताव के अनुसार दक्षिण एशिया की ओर खुलेपन और सहयोग के महत्वपूर्ण मंच और तिब्बत के सुधार और सृजन के अहम माध्यम के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां विशेष तौर पर कृषि और पशुपालन के उत्पादों के प्रसंस्करण, प्राकृतिक पेयजल, हरित खाद्यान्न उत्पादन, आधुनिक लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण व्यवसाय, स्वच्छ ऊर्जा उद्योग और अन्य उच्च और नवीन तकनीकी व्यवसायों का विकास किया जाएगा।


लिन ची आर्थिक विकास क्षेत्र का क्षेत्रफल 7.11 वर्ग किलोमीटर होगा। वहां मुख्य तौर पर पर्यटन, स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक सेवा उद्योग, जैविक विज्ञान, तकनीक और पठार विशेष उत्पाद व्यवसायों का विकास होगा।

ल्हासा आर्थिक व तकनीकी विकास क्षेत्र 19 सितंबर 2001 में स्थापित हुआ जो तिब्बत में एकमात्र राष्ट्रीय स्तरीय आर्थिक और तकनीक विकास क्षेत्र है। वर्ष 2018 में इस विकास क्षेत्र का कुल क्षेत्रीय उत्पादन मूल्य 7 अरब 86 करोड़ 20 लाख युवान था।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)