Tiger shroff: टाइगर का वीडियो वायरल, एक्टर ने लगाई डबल फ्लाइंग किक तो ट्रेनर का प्रयास रहा विफल

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह डबल फ्लाइंग किक मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनके ट्रेनर इसे अंजाम देने में विफल दिखाई दे रहे हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जहां वह वर्कआउट के मूड में नजर आ रहे हैं।

Tiger Shroff


क्लिप में बॉलीवुड स्टार बॉक्सिंग बैग पर डबल फ्लाइंग किक करते हुए दिख रहे हैं। वहीं जब उनका ट्रेनर इसी प्रकार की कोशिश करता है, तो वह जमीन पर गिर जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, इसके लिए प्रतीक्षा करें.. जब आपका ट्रेनर आपके ट्रेनर की तरह नहीं दिखता है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर के पास फिलहाल गणपत फिल्म का प्रोजेक्ट है, जिसमें उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)