Tikari Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: टिकारी की जनता इस बार किसे चुनेगी अपनी नेता, यहां देखें पूरा समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Islampur Vidhan Sabha Seat result and history

Tikari Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में गया जिले की दस सीटों में टिकारी विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें हैं। जेडीयू के अभय कुमार टिकारी का वर्तमान में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने हम पार्टी के अनिल कुमार को मात देकर यह सीट हासिल की थी।

Tekari Assembly Constituency : टिकारी विधानसभा का इतिहास

टिकारी विधानसभा सीट पर पहला चुनाव साल 1967 में हुआ था, तब यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के यूएन वर्मा जीते थे। इसके बाद 1969 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राम बल्लभ सरण सिंह, 1972 में नंद कुमार सिंह, 1977 में जनता पार्टी के नरेश प्रसाद सिंह, 1980 में कांग्रेस की राज कुमारी देवी, 1985 के चुनाव में लोकदल की जानकी देवी ने यहां से जीत हासिल की थी।


1990 के चुनाव में कांग्रेस के रामाश्रय प्रसाद सिंह ने यहां से जीत दर्ज की। 1995 के चुनाव में जनता दल के शिवबचन यादव और 2000 में आरजेडी के महेश सिंह यादव जीते। फिर 2005 और 2010 के चुनाव में जेडीयू के टिकट अनिल कुमार जीते। जबकि 2015 के चुनाव में जेडीयू के टिकट पर अभय कुमार सिन्हा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

Tikari Vidhan Sabha Seat : इस सीट का चुनावी समीकरण

2011 की जनगणना के मुताबिक इस क्षेत्र की कुल आबादी 4 लाख 61 हजार 894 है। जिसमें 95 फीसदी ग्रामीण और 5 फीसदी शहरी आबादी है। इसमें अनुसूचित जाति की संख्या करीब 24 फीसदी है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी वोट पड़े थे।

टिकारी सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Abhay Kumar Sinha JD(U) 86975 Anil Kumar HAM(S) 55162
2010 Dr. Anil Kumar JD(U) 67706 Bagi Kumar Verma RJD 49165
1957 Sukhdeo Prasad Verma INC 16853 Madan Mohan Singh PSP 12713
1957 Rameshwar Manjhi INC 13407 Sahdeo Prasad Yadav IND 11682
1951 Mithileshwar Prasad Sinha INC 6269 Madan Mohan Sinha SP 5471


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)