हरियाणा से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां सोनीपत में शिवानी (Shivani) नाम की एक टिकटॉक स्टार (Tiktok Star) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शिवानी का शव दो दिन बाद उसके सैलून मिला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि टिकटॉक सेंशेसन की कथित रूप से हत्या हुई।
शिवानी टिकटॉक पर काफी फेमस थी और 1 लाख के करीब फॉलोअर थे। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शिवानी की बहन के दोस्त ने ब्यूटी पॉर्लर में रखे बेड को खोला तो उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिवानी कुंडली टीडीआई में टच एंड फेयर के नाम से सैलून चलाती थी।
शुक्रवार को शिवानी सैलून पर अकेली थी। गिरफ्तार किए गए शख्स आरिफ ने बताया कि कि पिछले 15 दिन से शिवानी ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। डीएसपी वीरेंदर सिंह ने बताया, ‘आरिफ ने जुर्म कबूल किया है। उसने न सिर्फ शिवानी की हत्या को अंजाम दिया बल्कि वारदात वाली रात उसके परिवार से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए बात भी की।
आरिफ ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे बाहर देखकर शिवानी ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की थी। वह जबरन दरवाजा धकेलकर अंदर गया था। उसने अंदर जाकर शिवानी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। आरिफ ने बताया कि उसने धमकाने का प्रयास किया तो शिवानी पुलिस को फोन करने लगी।
वह मोबाइल छीनने लगा तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद उसने गला दबाकर शिवानी को मार दिया। उसके बाद शव को बेड में छिपाकर भाग वह गया। पुलिस के अनुसार, शिवानी की हत्या शुक्रवार शाम को हुई जब उसकी बहन घर जा चुकी थी। नीरज उस दिन शहर से बाहर गया हुआ था।