दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: तिमारपुर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Timarpur Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: तिमारपुर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Timarpur Assembly seat

Timarpur Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के पंकज पुष्कर ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी रजनी अब्बी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में तिमारपुर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने सुरेंद्र सिंह बिट्टू को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अमरलता सांगवान पर दांव आजमाया है।


तिमारपुर विधानसभा सीट (Timarpur Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का तिमारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Timarpur seat) उत्तर पूर्वी दिल्‍ली का इलाका है। 1972 में इस विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस के अमरनाथ मल्‍होत्रा विधायक चुने गए थे। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत हासिल की है। भाजपा को सिर्फ एक बार 1993 में जीत हासिल हुई थी। पिछले दो विधानसभा चुनावों से यहां पर आम आदमी पार्टी को जीत हासिल होती रही है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के पकंज पुष्‍कर विधायक हैं।

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के नजदीक स्थित तिमारपुर का इलाका ऐतिहासिक रूप से बेहद समृद्ध माना जाता है। इस क्षेत्र सम्राट अशोक और फिरोजशाह तुगलक के शासन काल के कई स्‍मारक मौजूद हैं। पेड़ों से घिरा यह क्षेत्र ब्रिटिश काल में अंग्रेजी सेना के इस्‍तेमाल में आता था। सरकारी कॉलोनियों में लगने वाला बुध बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

तिमारपुर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 188992 है, जिनमें पुरुष मतदाता 104030 और महिला मतदाता 84942 हैं। पिछले चुनाव में 66.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


तिमारपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

पंकज पुष्कर, आप – 64477
रजनी अब्बी, बीजेपी – 43830

हार का अंतर – 20647

तिमारपुर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – दिलीप पांडेय
BJP – सुरेंद्र सिंह बिट्टू
Congress – अमरलता सांगवान

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)