तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के लिए मीडिया का पंजीकरण शुरू

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो 5 से 10 नवंबर तक शांगहाई में आयोजित होगा। मीडिया पंजीकरण सेवा मंच आधिकारिक तौर पर 24 सितंबर को खोल दिया गया और समय सीमा 20 अक्टूबर तक रहेगी।

महामारी की रोकथाम और नियंत्रण की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में मुख्य रूप से घरेलू मीडिया पत्रकारों और चीन स्थित विदेशी पत्रकारों, हांगकांग, मकाओ और ताइवान के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। मीडिया पत्रकार आधिकारिक वेबसाइट, ऐप और वीचैट आधिकारिक खाता के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।


पत्रकारों को तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के महामारी रोकथाम कार्य की मांगों का पालन करते हुए रिपोटिर्ंग करने की जरूरत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)