तकनीकी खामी हुई दूर, अगले हफ्ते हो सकती है चंद्रयान-2 की लांचिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
इसरो ने किया ऐलान- अब 22 जुलाई को 'मिशन मून' के लिए रवाना होगा चंद्रयान-2

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। रॉकेट की स्थिति के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोमवार को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों से पता चला है कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है।


एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रॉकेट के लांच के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लांच की तिथि 20 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है।

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर अधिकारियों को इस लांचिंग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया, “इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया। संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।”



तकनीकी खराबी के कारण रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, नई तारीख का ऐलान जल्द

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)