Today in History, June 29 : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस आज, जानें 29 जून के इतिहास की बाकी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • Follow Newsd Hindi On  
Today History 29 June

भारत के लिहाज से 29 जून का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day) के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक, आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में आंकड़ों की काफी अहम भूमिका होती है। इसलिए सांख्यिकी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।

इसका मुख्य मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में और योजना एवं विकास की प्रक्रिया में सांख्यिकी के महत्त्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।आज ही के दिन साल 2007 में सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। और 1997 में विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता था।


साल 2014 में भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैडमिंटन के खेल में ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती थी। साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ।साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साइना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के ‘लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम’ में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ।

देश और दुनिया के इतिहास में 29 जून की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ था।

1757 : आज ही के दिन मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली।


1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली रिकॉर्डिंग की गई।

1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को इसी दिन स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति हुई।

2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता हुआ।

2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

देश की कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2016: के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार।

1988: गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।

1873: माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।

1931: मेहता लज्जाराम – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)