टोक्यो ओलम्पिक के कार्यक्रम को पुननिर्धारित करने के लिए आईओसी लेगी 4 सप्ताह का समय

  • Follow Newsd Hindi On  

मेड्रिड, 23 मार्च (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 के स्थगित किया जाना एक विकल्प है लेकिन उसने खेलों के महाकुंभ को रद्द करने की बात को मना कर दिया। पूरे विश्व भर से कई खिलाड़ियों के संगठनों, खेल महासंघों और खिलाड़ियों ने खेलों को स्थगित करने की मांग की है। यह खेल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेले जाने वाले हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा है कि खेलों को रोकने का फैसला अगले चार सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।


ओलम्पिक खेलों के बाद जापान की राजधानी में 25 अगस्त से नौ सितंबर के बीच पैरालम्पिक खेलों का आयोजन होना है। अगर ओलम्पिक स्थगित होते हैं तो इन खेलों को भी स्थगित किया जा सकता है।

बाख ने कहा है कि यह खेल कब होंगे इसका फैसला अगले चार सप्ताह में लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टोक्यो खेलों को रद्द करना एजेंडा में नहीं है।

उन्होंने कहा, “इंसानी जान ने इस समय हर किसी पर अपनी प्रधानता साबित कर दी है जिसमें खेल भी शामिल है। हम, जैसा हमने पहले संकेत दिए थे, कुछ अलग स्थिति के बारे में सोच रहे हैं।”


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)