Toofan: फिल्म तूफान में ‘अरिजीत सिंह’ 2 लव सॉन्ग्स को देंगे अपनी आवाज

Follow न्यूज्ड On  

मुम्बई। ‘भाग मिल्खा भाग’ की सफलता के बाद, फरहान अख्तर और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को फिर से एक साथ लाने वाली इंस्पिरेशनल स्पोर्ट्स ड्रामा तूफान (Toofan) के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है। और अब, फिल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु करते हुए, निमार्ताओं ने फिल्म में दो लव सॉन्ग्स के लिए अरिजीत सिंह को टीम में शामिल कर लिया है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्च र्स के साथ मिलकर अमेजन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

संगीत ने हमेशा राकेश ओमप्रकाश मेहरा की सभी फिल्मों में एक अभिन्न भूमिका निभाया है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ‘तूफान’ के एल्बम में भी 6 गाने शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा होने के बावजूद, फिल्म में एक मजबूत प्रेम कहानी है और इसमें दो रोमांटिक गाने भी शामिल होंगे जो फिल्म के लिए अद्वितीय हैं और कहानी को बेहद खूबसूरती से जोड़ते हैं। एक गीत शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज किया जाएगा, जबकि दूसरा गाना शमूएल शेट्टी और आकांक्षा नंदरेकर द्वारा कंपोज किया गया है।

इस बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, हमारे पास ‘तूफान में दो रोमांटिक नंबर हैं और जब गाने लिखे और कंपोज किए गए, तो इसमें कोई शक नहीं था कि अरिजीत को ही इसमें आवाज देनी चाहिए। मेरे लिए, प्यार और रोमांस हमेशा सर्वोपरि है और अरिजीत आज न केवल एक खूबसूरत आवाज है, बल्कि एक पीढ़ी की भी आवाज है। वह आगे कहते हैं, ”जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो आपके साथ एक ऐसे प्रोजेक्ट में सहयोग करता है तो यह अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और हमारे दिल में एक दूसरे के लिए बहुत प्यार है।

Share

Recent Posts

रिलायंस जियो का इनोविटिव आइडिया – यूजर्स ले सकेंगे ‘इमरजेंसी डाटा लोन’

डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू…

July 3, 2021

रिलायंस जियो और गूगल लाए नया किफायती स्मार्टफोन – जियोफोन-नेक्स्ट, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है।…

June 24, 2021

रिलायंस जियो ने मार्च में 79 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े: ट्राई डेटा

जबकि भारती एयरटेल ने 40.5 लाख, वायरलेस उपयोगकर्ताओं को जोड़ा, वोडाफोन आइडिया ने मार्च के…

June 18, 2021

BPSSC Bihar Police SI Exam 2021: बिहार पुलिस दारोगा व सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी

बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक…

June 17, 2021

विवादों में फंसी रही फ़िल्म “शशांक” का पोस्टर लॉन्च

सनोज मिश्रा कहते हैं कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉयोपिक नही है,लेकिन उनसे प्रेरित…

June 14, 2021