तोरपा विधानसभा सीट Result 2019 LIVE: तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार कोचे मुंडा 5000 वोटों से आगे

  • Follow Newsd Hindi On  
तोरपा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

Torpa Assembly Seat Result: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव संपन्न हुए। तोरपा विधानसभा सीट (Torpa Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले गए। यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार पौलुस सुरीन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कोचे मुंडा हराया था।

Torpa Assembly Seat Jharkhand Election Result 2019 LIVE:

तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आगे। तोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कोचे मुंडा को 12778 वोट मिले, जेएमएम के सुदीप गुड़िया को 7287 वोट मिले, निर्दलीय पौलुस सुरीन को 5054 वोट मिले।


तोरपा विधानसभा सीट (Torpa Assembly Constituency) का इतिहास

Torpa (ST) Vidhan Sabha is located in Khunti district of Jharkhand and comes under the Khunti (ST) Lok Sabha constituency.

इस विधानसभा सीट पर बिहार विधानसभा के समय से ही लगातार 5 बार झारखंड पार्टी के एनई होरो का कब्जा रहा था। अब झारखंड पार्टी विखंडित नजर आ रही है। वर्ष 2000 व 2005 में झापा की झोली से छिन कर भाजपा के कोचे मुंडा ने इस पर कब्जा जमा लिया था।

अलग राज्य बनने के बाद 2005 में अस्तित्‍व में आई यह सीट शुरुआत से झामुमो और भाजपा के लिए चुनावी जंग का केंद्र बनी रही। यहां के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की और यहां पहला विधायक होने का कीर्तिमान स्‍थापित किया। 2009 के चुनाव यहां से झामुमो के पौलुस सूरिन विधायक चुने गए। वह 2014 के चुनाव में भी विधायक चुने गए।


तोरपा विधानसभा सीट का समीकरण

तोरपा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,81,024 है, जिनमें पुरुष मतदाता 90,597 और महिला मतदाता 90,426 हैं। पिछले चुनाव में 61.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की बहुलता है। सरना धर्म सहित जीईएल व आरसी तथा सीएनआइ चर्च के लोगों का वोट निर्णायक रहता है।

तोरपा से दो बार के विधायक रहे पौलुस सुरीन बागी हो गये हैं। झामुमो ने उनका टिकट काट सुदीप गुड़िया को दे दिया है। पौलुस निर्दलीय लड़ रहे है। भाजपा के कोचे मुंडा पिछले विधानसभा चुनाव में वे महज 42 वोट के अंतर से हार गये थे। इस बार उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

Constituency number: 59

Total electors: 1,81,024

Male: 90,597

Female: 90,426

Transgender: 1

Voter turnout in last Assembly Election: 61.05 percent

Polling stations: 252

Major parties in the fray: BJP, JMM, JVM, CPI, SP, BSP, RJD, JD(U)

Torpa Assembly Seat Voting Date:

तोरपा विधानसभा सीट पर मतदान : 7 दिसंबर, 2019

Torpa Assembly Seat Counting Result Date:

तोरपा विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Torpa Constituency Seat Winner 2014:

तोरपा विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पौलुस सुरीन

List of Polling Stations in Torpa Assembly

तोरपा विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

पौलुस सुरीन, झामुमो- 32,003

कोचे मुंडा, भाजपा- 31,960

हार का अंतर – 43

Torpa Assembly Seat Candidates List:  तोरपा विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • सुदीप गुडिय़ा – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
  • कोचे मुंडा – भाजपा
  • पौलुस सुरीन – निर्दलीय
  • मार्शल मुंडू – झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
  • सहदेव बड़ाइक – निर्दलीय

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Torpa Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)