‘Total Dhamaal’ Song: ‘पैसा ये पैसा’ रिलीज, देखें Video

  • Follow Newsd Hindi On  
‘Total Dhamaal’ Song: 'पैसा ये पैसा' रिलीज, देखें Video

धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं ‘पैसा ये पैसा’। गाने में अजय देवगन संग मिलकर अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म के जरिए 18 साल बाद अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित की जोड़ी वापसी कर रही है।

बॉलीवुड में पुराने गानों को रिक्रेएट करने का चल तेजी से बढ़ रहा है। बीते साल भी कई गानों को रिक्र‍िएट किया गया। साल 2018 का सबसे पॉपुलर गाना ‘दिलबर दिलबर’ रहा। सत्‍यमेव जयते का यह गाना भी रिक्रिएट किया गया था। वहीं लुका छुपी फिल्म का गाना ‘एक खबर छपवा दो अखबार में’ भी पुराना है। अब अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल में भी एक पुराने गाने को लिया गया है।


एक मिनट 56 सेकंड का ये गाना एंटरटेनमेंट की कंपलीट डोज है। इस गाने के बोल कुंवर जुनेजा ने लिखे हैं तो इसे आवाज दी है देव नेगी, सुब्रो गांगुली और अर्प‍िता चक्रबर्ती ने। ये गाना 1980 में आई फिल्म कर्ज से लिया गया है। इस गाने को तब आवाज दी थी किशोर कुमार ने और इसके बोल लिखे थे आनंद बक्षी ने। इसका म्‍यूजिक लक्ष्‍मीकांत प्‍यारेलाल ने दिया था।

इस फिल्म में 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों आखिरी बार फिल्म पुकार में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख एक खजाने की खोज में निकलेंगे। इस दौरान इन सभी का सामना जंगली जानवरों से होगा।



(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)