त्रिपुरा: बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
त्रिपुरा: बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुबल भौमिक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

त्रिपुरा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह फिर से कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। सोमवार रात अगरतला में राज्य कांग्रेस के नेतृत्व के साथ मैराथन बैठक के बाद भौमिक ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा – बस बहुत हो गया।

भौमिक ने अगरतला में मीडियाकर्मियों को बताया, “मैं एक बोझ के रूप में भाजपा में नहीं रहना चाहता। पार्टी के कुछ लोगों ने कहा है कि अगर मैं सांसद उम्मीदवार बन गया तो सरकार गिर सकती है। यह सरकार कम्युनिस्ट शासन के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद सत्ता में आई है और मैं नहीं चाहता कि यह इतनी जल्दी गिर जाए!”


त्रिपुरा के नव नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत माणिक्य के साथ देर रात बैठक के बाद भौमिक ने यह फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैं आज कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। राहुल जी कल का दौरा कर रहे हैं और मैं उनके कार्यक्रम में भाग लूंगा। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को खुमुलवंग में चुनावी रैली करेंगे।

पूर्व में सोनमुरा से कांग्रेस से विधायक रहे भौमिक ने 2014 में भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी और त्रिपुरा में भाजपा को सत्ता हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। सूत्रों का कहना है कि भौमिक त्रिपुरा (पश्चिम) लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)