त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। उनकी पत्नी नीति ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सीएनएन-न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की है। 
बता दें कि विप्लब देब ने मार्च 2018 में त्रिपुरा के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। देब अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी पत्नी एक बैंकर हैं और खास बात ये है कि शादी से पहले दोनों की पहली मुलाकात बैंक में ही हुई थी।

ऐसे हुई थी शादी

जब बिप्लब देब दिल्ली में रहकर पार्टी का काम-काज देखते थे, तब दिल्ली में स्टेट बैंक की संसद भवन ब्रांच में उनका अक्सर आना-जाना था। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहां काम करने वाली नीति देब से हुई। कुछ मुलाकातों के बाद ही देव ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस तरह साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली। नीति जालंधर के एक ब्राह्मण पंजाबी परिवार से हैं। उनकी स्कूलिंग जालंधर से ही हुई, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई करने वे दिल्ली चली आई। जहां उन्हें स्टेट बैंक में नौकरी मिल गई और पहली पोस्टिंग भी। बिप्लब कुमार देब और नीति देब का एक बेटा और एक बेटी है जो दिल्ली में पढ़ते हैं।

स्टूडेंट लाइफ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े

बिप्लब देब का जन्म 1971 में दक्षिण त्रिपुरा के उदयपुर सब डिविजन के काकराबन में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई गांव में रहकर ही पूरी करने के बाद त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से 1999 में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। बिप्लब कुमार स्टूडेंट लाइफ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। उनके पिता हिरुधन देब जनसंघ के अच्छे कार्यकर्ता में से थे।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)