त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव का एक और विवादित बयान, बोले- जाटों और सरदारों के पास ताकत ज्यादा लेकिन दिमाग कम

  • Follow Newsd Hindi On  
त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव का एक और विवादित बयान, बोले- जाटों और सरदारों के पास ताकत ज्यादा लेकिन दिमाग कम

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (Tripura CM) बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) ने एक बार फिर इसी तरह की टिप्पणी से नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। रविवार को दिए एक बयान में त्रिपुरा सीएम ने सरदार और हरियाणवी जाटों को मंदबुद्धि या कम दिमाग वाला करार दिया है।

‘जाटों और सरदारों के पास ताकत बहुत, लेकिन दिमाग कम’

अगरतला में त्रिपुरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बिलप्व देव कहा, जब हम पंजाबियों के बारे में बात करते हैं, तो हम कहते हैं कि सरदार किसी से डरते नहीं हैं। उनके पास बहुत ताकत है, लेकिन वे कम दिमागदार हैं। देव कहा कि उन्हें प्यार के साथ नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह हरियाणवी जाट भी पूरी तरह से मजबूत हैं, लेकिन वे भी कम दिमाग वाले हैं।


‘बंगालियों की बुद्धि को कोई हरा नहीं सकता’

त्रिपुरा सीएम ने आगे कहा कि सरदारों और जाटों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद सीएम बिप्लब देव ने बंगालियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा, बंगालियों की भी एक पहचान है, वे बुद्धिमान हैं। यह व्यापक रूप से कहा जाता है कि कोई भी बंगालियों की बुद्धि को हरा नहीं सकता है।

गौरतलब है कि साल 2018 में त्रिपुरा में सीएम पद का शपथ लेने के बाद बिप्लव देव ने कई ऐसी ही विवादास्पद टिप्पणियां की हैं। एक बार तो उन्होंने दावा किया कि महाभारत के समय में इंटरनेट मौजूद था। उन्होंने दावा किया कि संजय कुरुक्षेत्र में चल रहे महाभारत की कहानी को धृतराष्ट्र तक पहुंचा सकते थे, क्योंकि उस समय भी इंटरनेट, सैटलाइट और तकनीक मौजूद थे।

इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विवादित टिप्पणियां भी कर चुके हैं। मसलन, एक सिविल इंजीनियर अच्छे प्रशासक होते हैं, मैकेनिकल इंजीनियर नहीं। वहीं, बतख जल निकायों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाते हैं। इसके अवाला उन्होंने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स के खिताब को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।



कोरोना जांच के मामले में त्रिपुरा पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे आगे : मंत्री

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)