त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, छत से लटकी मिली लाश

  • Follow Newsd Hindi On  
त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, छत से लटकी मिली लाश

त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी (Tripura Women U-19 Cricketer) अयंती रियांग (Ayanti Riyang) अपने घर पर मृत अवस्था में मिली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर में फांसी पर लटकी मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

अयंती रियांग राजधानी अगरतला से करीब 90 किमी दूर उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली थी। वह रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग 4 भाई- बहनों में सबसे छोटी थी। वह पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर 19 महिला टीम की सदस्य थी। त्रिपुरा की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग में भी वह टी20 टूर्नामेंट खेल चुकी थी।


त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया। अयंती अंडर-16 के दिनों से ही त्रिपुरा महिला क्रिकेट टीम की हिस्सा रही थी। काफी अच्छी खिलाड़ी थी, लेकिन आत्महत्या कर लेना हतप्रभ कर गया।

फ़िलहाल महिला क्रिकेटर अयंती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि शायद मानसिक दबाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। अभी कुछ दिन पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ये थी मौत की वजह

सुशांत सिंह राजपूत के वो 50 सपने जो रह गए अधूरे: महिलाओं को सेल्फ-डिफेंस, बच्चों को डांस सिखाने की थी हसरत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)