त्रिपुरा की लड़की ने एशियन स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप जीती

  • Follow Newsd Hindi On  

अगरतला, 28 जून (आईएएनएस)| त्रिपुरा की होनहार शतरंज खिलाड़ी अर्शिया दास ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एशियाई स्कूल चैम्पियनशिप में बालिका वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनके कोच प्रसेनजीत दत्ता ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

दत्ता ने कहा कि अंडर-9 शतरंज चैम्पियनशिप में आठ साल की अर्शिया ने स्टैंडर्ड कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया और फिर इसके बाद ब्लीट्ज कैटेगरी में गुरुवार को सोने का तमगा जीता। उन्होंने सात राउंड में कुल पांच अंक लिए।


अर्शिया अगरतला में होली क्रॉस स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ती हैं और इस समय अंडर-9 वर्ग में नेशनल चैम्पियन हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब सिंह कुमार देब ने अर्शियो को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)