दिल्ली : नहीं थम रही अपराध की वारदात, दिनदहाड़े दो लड़कों ने युवती का दबाया गला

  • Follow Newsd Hindi On  

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा। पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में एक ऐसी ही घटना घटी जिसे सुनकर आप के होश उड़ जाएंगे। गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करने वाली युवती का बदमाशों ने दिनदहाड़े गला दबा दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद उसके साथ लूटपाट कर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला

यह वारदात पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके से कुछ कदम की दूरी पर ही एक गली में हुई। गुरुग्राम की एक एमएनसी में काम करने वाली युवती सतेंद्र कौर गुरुवार को एक कैब से ईस्ट विनोद के गुरुद्वारे के पास उतरी थी। उसके बाद वह अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी 2 लड़कों ने उसका पीछा किया और गली में पहुंचते ही पकड़कर उसका गला दबा दिया। इससे जब वह सड़क पर गिर कर बेहोश हो गई। तब भी दोनों उसका गला दबाए रहे।


बदमाश जब घटना को अंजाम दे रहे थे तभी गली के दो छोटे बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। दोनों ने यह देखा लेकिन वे सहम गए। युवती के बेहोश होने पर दोनों लड़के उसका पर्स, आई फोन और अन्य सामान लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)