उद्धव ठाकरे की नई कैबिनेट में 35 मंत्री करोड़पति, देखें कौन सबसे अमीर और किसके पास सबसे कम संपत्ति

  • Follow Newsd Hindi On  
उद्धव ठाकरे की नई कैबिनेट में 35 मंत्री करोड़पति, देखें कौन सबसे अमीर और किसके पास सबसे कम संपत्ति

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ। सोमवार को 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। उद्धव ठाकरे के 36 नवनियुक्त मंत्रियों में 35 नेता करोड़पति है। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम के पास है। वहीं, सबसे कम संपत्ति एनसीपी नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिति तटकरे के पास है।

बड़े शिक्षा व्यवसायी के तौर पर जाने जाते हैं विश्वजीत

बता दें, पलूस कडेगांव से कांग्रेस विधायक विश्वजीत कदम के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। उनके पास 217 करोड़ की संपत्ति है। विश्वजीत कदम डॉक्टरेट हैं। वे राज्य में बड़े शिक्षा व्यवसायी के तौर पर जाने जाते हैं। पुणे और आसपास के इलाके में उनके कई कॉलेज और शिक्षण संस्थान हैं। उद्धव कैबिनेट में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।


वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुनील तटकरे की बेटी अदिति तटकरे के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास 39.1 लाख की संपत्ति है। कोंकण के श्रीवर्धन विधानसभा से चुनकर आई ओबीसी नेता अदिती हैं। वे आदित्य ठाकरे के बाद दूसरी सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। उन्हें भी राज्यमंत्री बनाया गया है।

महाराष्ट्र के नए मंत्रियों में किसके पास कितनी संपत्ति:

मंत्री पार्टी संपत्ति
डॉ. राजेंद्र शिंगणे राकांपा 9.53 करोड़
यशोमती ठाकुर कांग्रेस 9.08 करोड़
संजय राठौर शिवसेना 8.01 करोड़
प्राणक्त तानपुरे राकांपा 6.91 करोड़
राजेश टोपे राकांपा 53.98 करोड़
अशोक चव्हाण कांग्रेस 50.15 करोड़
नवाब मलिक राकांपा 5.74 करोड़
दिलीप वलसे पाटिल राकांपा 5.66 करोड़
गुलाबराव पाटिल शिवसेना 5.39 करोड़
जितेंद्र अव्हाण राकांपा 47.89 करोड़
विजय वडेट्टीवार कांग्रेस 44.76 करोड़
वर्षा गायकवाड़ कांग्रेस 4.81 करोड़
केसी पडवी कांग्रेस 4.38 करोड़
उदय सामंत शिवसेना 4.33 करोड़
सुनील केदार कांग्रेस 4.01 करोड़
अदिती तटकरे राकांपा 39.14 लाख
दत्तात्रेय भरने राकांपा 32.83 करोड़
सतेज पाटिल कांग्रेस 29.39 करोड़
धनंजय मुंडे राकांपा 23.05 करोड़
अमित देशमुख कांग्रेस 22.08 करोड़
अब्दुल सत्तार शिवसेना 20.85 करोड़
अनिल परब शिवसेना 20.20 करोड़
संदीपान भुमरे शिवसेना 2.92 करोड़
संजय बनसोडे राकांपा 2.17 करोड़
विश्वजीत कदम कांग्रेस 216 करोड़
बालासाहब पाटिल एनसीपी 18.47 करोड़
आदित्य ठाकरे शिवसेना 17.69 करोड़
अनिल देशमुख राकांपा 14.57 करोड़
शंभुराज देसाई शिवसेना 14.40 करोड़
राजेंद्र पाटिल निर्दलीय 11.50 करोड़
असलम शेख कांग्रेस 11.36 करोड़
दादा भुसे शिवसेना 10.97 करोड़
हसन मुश्रीफ राकांपा 10.62 करोड़
अजीत पवार राकांपा 74.2 करोड़
शंकरराव गडाक निर्दलीय 4 करोड़
बच्चू कडू निर्दलीय 2.1 करोड़

महाराष्ट्र: NCP-कांग्रेस-शिवसेना के 6 में से 4 मुस्लिम विधायक बने उद्धव सरकार में मंत्री

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: अजित पवार बने डिप्टी CM, आदित्य ठाकरे समेत 36 नए मंत्रियों ने ली शपथ


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)