उड़िया कवि रबि सिंह का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

भुवनेश्वर, 2 फरवरी (आईएएनएस)| प्रख्यात उड़िया कवि रबि सिंह का 89 वर्ष की आयु में रविवार को कटक जिले के खपरिया में उनके आवास पर निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि सिंह पिछले कुछ दिनों से बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिवंगत रबि सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन और उड़िया साहित्य में उनके अपार योगदान को याद किया और उनके राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने प्रख्यात कवि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने रबि सिंह को एक प्रतिभाशाली कवि, विपुल लेखक और एक सच्चे देशभक्त के रूप में वर्णित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


क्रांतिकारी कवि को उड़िया साहित्य में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिले थे। उन्होंने वर्ष 2017 में अतीबाड़ी जगन्नाथ दास सम्मान प्राप्त किया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)