कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए उदित राज्य, बीजेपी से नाता तोड़कर थामा था ‘हाथ’

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए उदित राज्य, बीजेपी से नाता तोड़कर थामा था 'हाथ'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सांसद और दलित नेता उदित राज को कांग्रेस पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने उदित राज को प्रवक्ता नियुक्त करने के बारे में जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक उदित राज को पार्टी की अंतरिम अध्यक्षता सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उदित राज भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। उदित राज पिछली लोकसभा के कार्यकाल में उत्तर पश्चिम दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। इस साल के लोकसभा चुनाव में भी उदित राज भाजपा से टिकट चाह रहे थे, लेकिन भाजपा ने इस बार उनकी जगह गायक हंसराज हंस को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट दिया और वह चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे। टिकट नहीं मिलने की वजह से उदित राज ने लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर वह बीजेपी और मोदी सरकार को घेरते रहे हैं।



उदित राज का BJP पर निशाना, कहा- भाजपा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जैसा दलित चाहिए

दिल्ली: टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज ने कांग्रेस का थामा हाथ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)