उमा भारती ने 2024 का चुनाव लड़ने का ऐलान किया

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वर्ष 2024 का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उमा भारती ने स्वास्थ्य कारणों से वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उमा भारती ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैंने 2019 का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था और तब कहा था कि वर्ष 2024 का चुनाव लड़ूंगी। यह नहीं कहा था कि अब चुनाव नहीं लड़ूंगी।”

ज्ञात हो कि उमा भारती ने वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह मोदी मंत्रिमंडल की मंत्री भी बनी थीं। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने वर्ष 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था।


वहीं केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने के फैसले पर कहा कि यह बेहद गर्व और खुशी का दिन है। हम भव्य राम मंदिर को बनते देखना चाहते हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)