Budget LIVE: इनकम टैक्स में राहत, मजदूरों को पेंशन, किसानों को हर महीने 500 रुपये की मदद, पढ़ें बजट की मुख्य बातें

  • Follow Newsd Hindi On  

Interim Budget 2019: हर साल वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश किया जाता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली बीमार हैं, इलाज के सिलसिले में यूएस में हैं, तो उनकी अनुपस्थिति में पीयूष गोयल मोदी सरकार का छठा बजट पेश करेंगे। ये अंतरिम बजट होगा। जब केंद्र सरकार के पास पूर्ण बजट पेश करने के लिए समय नहीं होता है तो वह अंतरिम बजट पेश करती है। जो पूरे साल के लिए न होकर कुछ महीनों के लिए होता है। 2019 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं तो इसलिए अभी अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। सुबह 11 बजे पीयूष गोयल लोकसभा में बजट पेश करेंगे। देश में कुछ ही दिनों बाद आम चुनाव होना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बजट में कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।

अरुण जेटली के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना के साथ पीयूष गोयल ने शुरू की अपनी बजट स्पीच। गोयल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने देश को अंधकार से निकालने का काम किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी सरकार ने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने ​​बजट भाषण को पढ़़ते हुए कहा कि किसानों आय में बढ़ी है। वित्तीय घाटे पर लगाम लगाई है। राज्यों को ज्यादा पैसे गए। पीयूष गोयल ने कहा कि बहुत तेजी से बैंकिंग में सुधार हुआ है और बीते 5 सालों में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आया है। बैकों के एनपीए की बात करते हुए कहा कि 3 लाख करोड़ के एनपीए की वापसी हुई है। नीचे पढ़ें बजट भाषण के मुख्य अंश :


देखें लाइव:

Budget 2019 Live Updates:

12:44 PM : पीयूष गोयल ने कहा कि यह अंतरिम बजट नहीं है बल्कि देश की विकास गाथा है। गोयल ने मराठी कवि की पंक्तियों के साथ अपनी बजट स्पीच पूरी की।

12:42 PM : मानक कटौती में छूट 40 हजार से 50 हजार की गई है।


12:41 PM : 40 हजार रुपये तक के बैंक ब्याज पर भी  टीडीएस नहीं लगेगा।

12:30 PM : 40 हजार के ब्याज पर अब टीडीएस नहीं काटने का ऐलान किया है। यह छूट पहले 10 हजार रुपये थी।

12:30 PM : संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे।

12:30 PM : इनकम टैक्स में राहत, 5 लाख रुपये तक सालाना सैलरी पर टैक्स नहीं

Interim Budget 2019 Piyush Goyal presents Interim budget 2019 live updates Budget live Budget session live updates

12:21 PM : 21 हजार रुपए की सैलरी पर अब मिलेगा बोनस

12:20 PM : अगले 5 साल में 1 लाख डिजिटल विलेज बनाने का लक्ष्य है।

12:16 PM : 8 साल में 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था करने का लक्ष्य

12:15PM : सरकार देश से काला धन खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

12:11PM : घर खरीदने पर जीएसटी कम करने पर विचार

12:05 PM : आयकर रिटर्न भरने के बाद 24 घंटे के अंदर होगा रिफंड

11:59 AM : अब हर आयकर रिटर्न की इलेक्ट्रानिक जांच होगी।

11:55 AM : 3 लाख सर्विस सेंटरों में रोजगार बढ़ा है। डेटा और वॉयस कॉल की कीमत देश में सबसे कम।

11:52 AM : देश में एयरपोर्ट की संख्या 100 के पार हो गई है। आम आदमी हवाई सफर कर रहा है।

11:52 AM : ब्रॉडगेज नेटवर्क पर सभी मानव रहित क्रॉसिंग खत्म कर दी हई है।

11:46 AM : रक्षा बजट तीन लाख करोड़ से पार। जरूरत पड़ने पर रक्षा पर और खर्च किया जाएगा। पहली बार तीन लाख करोड़ के पार गया रक्षा बजट।

11:46 AM : 100 रुपये के अंशदान पर बोनस भी दिया जाएगा।

11:45 AM : 15 हजार सैलरी पाने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3 हजार रुपये की पेंशन। 60 साल की उम्र के बाद मिलेगा फायदा।

Interim Budget 2019 Piyush Goyal presents Interim budget 2019 live updates Budget live Budget session live updates

11:43 AM : EPFO की बीमा राशि 6 लाख रुपये हुई।

11:35 AM : श्रमिकों की मौत पर परिवार को 6 लाख रुपये सालाना देने का ऐलान किया गया है।

11:35 AM : मजदूरों का बोनस 7 हजार रुपये किया गया।

11:35 AM :  ग्रैच्युटी भुगतान सीमा 10 लाख से 20 लाख की गई है।

11:34 AM : 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का जल्द ऐलान

11:33 AM :  आपदा प्रभावित लोगों के कर्ज में ब्याज की छूट 5 फीसदी की छूट

11:33 AM : राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए 750 करोड़ का ऐलान

11:29 AM :  इस साल किसान निधि के लिए 75 हजार करोड़ रुपये

11:28 AM : छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसे सितंबर 2018 से लागू किया जाएगा। इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा होगा।

Interim Budget 2019 Piyush Goyal presents Interim budget 2019 live updates Budget live Budget session live updates

11:26 AM : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मंजूरी दी गई है।

11:25 AM : हरियाणा में 22वां एम्स खुलने जा रहा है।

11:23AM : इतिहास में पहली बार लभी 22 फसलों का न्यूनतम समर्थम मूल्य लागत से डेढ़ गुना किया।

11:21AM : आयुष्मान योजना में अब तक लगभग 10 लाख गरीबों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है.  ​

11:20AM : सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली का मुफ्त दिया गया है

11:19AM : साल 2021 तक सभी परिवारों को बिजली कनेक्शन मिल जाएगा

11:18AM : भगोड़ों की संपत्ति पर सरकार का कब्जा हुआ है

11:16AM : देश के संसाधनों पर हक गरीबों हक गरीबों का है

11:14AM : RERA से रियल एस्टेट में पारदर्शिता आई है

11:14AM : 5 सालों में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आया

11:14AM : बड़े कारोबारियों पर कर्ज वापस देने का दबाव बढ़ा है

11:12AM : बहुत सी लंबित परियोजनाएं पूरी हुई हैं : पीयूष गोयल

11:09AM : हमने वित्तीय घाटे पर लगाई पाई है : पीयूष गोयल​

11:05AM : हमारी सरकार ने कमर तोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी : पीयूष गोयल

11:05AM : हमने देश का आत्मविश्वास बढ़ाया है : पीयूष गोयल

11:00AM : पीयूष गोयल ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया

कृषि मंत्री का दावा, किसानों को समर्पित होगा 6ठा बजट

10:31 AM: मोदी सरकार में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने दावा किया कि पूर्व के पांच बजटों की तरह मोदी सरकार अपने 6ठे बजट के केंद्र में भी किसानों को रखेगी।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू

10:18AM: अंतरिम बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में अंतरिम बजट को मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद बजट पेश होगा।

संसद भवन पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

10:02 AM: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बजट ब्रीफ केस के साथ संसद भवन पहुंचे। कैबिनेट की बैठक के बाद 11 बजे पेश होगा अंतरिम बजट।

बजट से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

09:45 AM: बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, 151 प्वाइंट्स बढ़कर खुला सेंसेक्स।

अंतरिम बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 106 अंक चढ़ा

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण, दिया मोदी सरकार के कामकाज का ब्योरा

बजट 2019: अंतरिम बजट में होगी खेती-किसानी पर विशेष नज़र, मध्यवर्ग को मिल सकती है राहत

बजट पेश होने से पहले क्यों होती है हलवा सेरेमनी, कमरे में बंद क्यों रहते हैं अधिकारी?

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)