केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, कहा- ‘अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई’

  • Follow Newsd Hindi On  
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के बिगड़े बोल, कहा- 'अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई'

चुनावी माहौल के परवान चढ़ने के साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी शुरु हो गई है। मगर इस बयानबाजी में कुछ नेता कुछ भी बोल देते हैं और विरोध में भाषा की गरिमा भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें भाजपा नेता महेश शर्मा के बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा, “पप्पू कहता है कि प्रधानमंत्री बनेगा, अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई।”



16 मार्च को उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने ये बयान दिया है। इस दौरान वह विपक्षियों का मजाक उड़ा रहे थे, तभी राहुल-प्रियंका पर उन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी की।


महेश शर्मा ने कहा, ‘’…वो पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा, मायावती, अखिलेश, पप्पू और वो पप्पू की पप्पी भी आ गई है। क्या वो पहले देश की बेटी नहीं थी क्या, क्या वो कांग्रेस की बेटी नहीं थी क्या, इस सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या…अब नहीं है क्या.. आगे नहीं रहेगी क्या.. क्या नया लेकर आई हो।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘’पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, संजय गांधी और फिर राहुल गांधी.. फिर प्रियंका गांधी’’। महेश शर्मा बोले कि क्या आपने देश पर एहसान करा हुआ है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए।

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से सांसद महेश शर्मा इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं।

इस भाषण में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी यहां आकर कथक करें या फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री आकर गीत गाएं तो कौन सुन रहा है।


उत्तर प्रदेशः जनता दल (सेक्यूलर) महासचिव दानिश अली बसपा में हुए शामिल

उत्तराखंड : पूर्व CM और भाजपा सांसद बीसी खंडूड़ी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)