उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

उन्नाव (उत्तर प्रदेश), 30 नवंबर (आईएएनएस)। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उन्नाव के जिला अस्पताल में निधन हो गया।

सिंह उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के वकील थे जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया गया है।


महेंद्र सिंह और दुष्कर्म पीड़िता रायबरेली में पिछले साल जुलाई में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे।

दोनों को अच्चे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां दुष्कर्म पीड़िता को दो महीने बाद छुट्टी दे दी गई थी, वहीं सिंह को घर भेज दिया गया था और पूरी तरह से आराम करने को कहा गया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार रात उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई अंगों के काम नहीं करने के कारण सोमवार को उनका निधन हो गया।


उनके छोटे भाई पिंकू ने कहा, वह उस दुर्घटना से कभी उबर नहीं पाए।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)