उन्नाव मामले में दो युवक गिरफ्तार, जहर देने का आरोप (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

उन्नाव, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उन्नाव में दो दलित लड़कियों की मौत के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पकड़े गए युवकों की पहचान विनय और राजू के रूप में हुई।


महानिरीक्षक रेंज लक्ष्मी सिंह के अनुसार, यह अपराध प्यार में नाकामी का परिणाम है।

आरोपी लड़कियों में से एक को एकतरफा चाहने लगा था, लेकिन उसने उसके इजहार का कोई जवाब नहीं दिया था।

युवक ने अपने दोस्त की मदद से पानी में कीटनाशक मिला दिया और उसे पीने के लिए दे दिया। लड़की ने परिणाम का एहसास किए बिना पानी को पी लिया और उसके साथ मौजूद दो अन्य लड़कियों ने भी इसे पी लिया।


लड़कियों के मुंह से जब झाग निकलने लगा और वे बेहोश होने लगी तो , दोनो युवक वहां से फरार हो गए।

अधिकारी के अनुसार पुलिस के एक मुखबिर ने जिस दिन लड़कियों को खेत में पाया, उस दिन गांव के युवकों को वहां देखा था, जो बगल के गांव के थे।

पुलिस ने कहा कि युवकों से उचित पूछताछ के बाद आगे की जानकारी मिलेगी।

इस बीच, घटना के बाद अस्पताल में भर्ती तीसरी लड़की की हालत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रीजेंसी अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि इलाज से उसकी हालत में सुधार मिल रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

–आईएएनएस

एवाईवी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)