यूपी: योगी सरकार के 2 और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 4 मिनिस्टर वायरस की चपेट में

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी: योगी सरकार के 2 और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच रिपोर्ट में दो और मंत्रियों चेतन चौहान (Chetan Chauhan) और उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) को पॉजिटिव पाया गया है। पिछले सप्ताह इस वायरस से मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और धर्म सिंह सैनी को पॉजिटिव पाया गया था। उनका इलाज चल रहा है। विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान के कोरोनवायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार रात को सामने आई। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और आर.पी. सिंह ने ट्विटर पर इस बाबत जानकारी दी थी। चेतन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सैनिक वेलफेयर, होम गार्ड, पीआरडी और सिविल सिक्योरिटी मंत्रालय संभालते हैं।


आकाश ने लिखा, “चेतन चौहान जी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं.. जल्द ही ठीक हो जाइए सर। यह मुश्किल रात.. बिग बी और चेतन जी।”

आर.पी. सिंह ने लिखा, “चेतन चौहान जी के बारे में पता चला। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं।”

चेतन ने अपने 16 साल के करियर में 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 11,143 रन बनाए। चेतन ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं और 2084 रन बनाए। वहीं भारत के लिए उन्होंने सात वनडे मैच भी खेले। उन्होंने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ सलामी जोड़ी बनाई, जिसने 3000 से ज्यादा रन बनाए।


UP: रैपिड एक्शन फोर्स ने विकास दुबे के गांव में संभाला मोर्चा, पुलिस ने लगाए चौपाल

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)