UP: अखिलेश यादव का दावा- 2022 में बनेगी सपा सरकार, जीतेंगे 351 सीटें

  • Follow Newsd Hindi On  
सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Yogi सरकार पर कसा तंज, कहा-अधूरे काम कब होंगे पूरे

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2022 चुनाव में अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने 351 सीटें जीतने की भी बात कही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात फतेहपुर के एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही। पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को झाड़ू लगाना और जानवरों की सुरक्षा करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन उनकी सरकार ये दोनों काम नहीं कर पा रही है।

गंगा को साफ करने के सरकार के दावे पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा मइया अपने आप साफ हो रही है और इन्हें साफ करने का दावा बेबुनियाद है। भाजपा द्वारा नाले पर सेल्फी खींचकर केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किसी के साथ समझौता नहीं करेगी। हालांकि उनका कहना था कि एडजेस्टमेंट तो हो सकता है, लेकिन समझौता किसी से नहीं होगा। साथ ही उन्‍होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी अकेले दम पर 351 सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)