यूपी उपचुनाव: रामपुर विधानसभा सीट से सपा ने आजम खान की पत्नी पर आजमाया दांव

  • Follow Newsd Hindi On  
यूपी उपचुनाव: रामपुर विधानसभा सीट से सपा ने आजम खान की पत्नी पर आजमाया दांव

यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को प्रत्याशी बनाया है। रामपुर सीट को समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान का गढ़ माना जाता है। उनकी पत्नी फातिमा फिलहाल सपा से राज्य सभा सांसद हैं। आजम खान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी और वहां पर उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

रामपुर सीट पर उपचुनाव में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा के खिलाफ बीजेपी ने अभिनेत्री जया प्रदा को नज़रअंदाज कर भरत भूषण गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। जया प्रदा समाजवादी पार्टी से यह सीट छीनना चाहती थीं और उन्होंने शुक्रवार को इस सीट से अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था।


UP: आजम खां के गढ़ रामपुर में रोचक होगी उपचुनाव की जंग, कांग्रेस और बसपा ने घोषित किये उम्मीदवार

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी को लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर 2017 में रीता बहुगुणा जोशी ने जीत हासिल की थी। जोशी के इस साल के लोकसभा सांसद चुने जाने के चलते यह सीट खाली हुई है।

UP: रामपुर में उपचुनाव से पहले सपा ने की डीएम-एसपी को हटाने की मांग

बता दें, समाजवादी पार्टी ने रविवार को तंजीन फातिमा के अलावा 5 अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें घोसी से सुधाकर सिंह, मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, जैदपुर से गौरव रावत, जलालपुर से सुभाष राय और प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल के नाम शामिल हैं।


यूपी समेत 17 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 32 प्रत्याशियों की सूची


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)