उप्र : बादलों के बावजूद बारिश के आसार नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में गुरुवार सुबह से धूप-छांव का क्रम जारी है। हालांकि यहां बादल छाने के बावजूद बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अभी एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती बादलों की स्थिति में परिवर्तन हुआ जिससे वे दक्षिण की ओर चले गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में बादलों की सक्रियता कम हो गई है। अभी एक दो दिन ऐसे ही धूप-छांव का क्रम जारी रहेगा। हालांकि अभी बारिश के आसार बनते नहीं दिख रहे हैं।

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 20 डिग्री, मेरठ का 19 डिग्री, फैजाबाद का 19 डिग्री और बरेली का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)