उप्र : भाजपा चलाएगी ‘भारत के मन की बात’ वीडियो रथ

  • Follow Newsd Hindi On  

 लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ‘भारत के मन की बात’ अभियान को 4 फरवरी को शुरू करेगी।

 इस अभियान के तहत भाजपा वीडियो रथ चलाएगी।
भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सहप्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम वीडियो रथों को भाजपा राज्य मुख्यालय से सुबह 9:15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रथों के साथ सुझाव पेटियां भी रवाना होंगी।


दुबे ने बताया कि देश के जन-जन के मन के विचारों को संकलित करने के लिए यह अभियान आगे बढ़ेगा जो भाजपा का पथ प्रदर्शन करेगा।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)