उप्र : भाजपा से नीरज शेखर ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज शेखर ने एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को विधान भवन में अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

उनके साथ समाजवादी पार्टी के (सपा) के विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह और सीपी चंद्र की मौजूदगी चर्चा का विषय रहा।


नामांकन के लिए विधान भवन स्थित भाजपा के विधान मंडल दल के कार्यालय में लोग एकत्रित होने लगे थे। नामांकन के वक्त उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ दिनेश शर्मा और सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर अभी हाल ही में राज्यसभा और सपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा टिकट न दिए जाने से वे नाराज थे।


भाजपा ने उप चुनाव के लिए उप्र कोटे से नीरज शेखर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद शेखर का कार्यकाल नवंबर 2020 तक रहेगा।

पिता व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में जीतकर नीरज शेखर पहली बार सांसद में पहुंचे।

नीरज शेखर 2009 के लोकसभा चुनाव फिर जीते और लोकसभा पहुंचे, लेकिन 2014 के मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद सपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया।

वर्ष 2019 में एक बार फिर वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन उन्हें सपा से टिकट नहीं मिला। तभी से वह सपा से नाराज थे। इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)