Uttar Pradesh: झांसी कॉलेज कैम्पस के अंदर लड़की से दुष्कर्म

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र द्वारा पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कैम्पस के अंदर एक 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना तब हुई जह कॉलेज में सिविल सेवा परीक्षा चल रही थी। लड़की के साथ हैवानियत करने वालों ने उसे लूटा, आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उस लड़के की भी पिटाई की जिससे वह मिलने गई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के लगभग एक दर्जन छात्र उसे जबरन कैम्पस के अंदर ले गए जहां उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना कैम्पस के अंदर हुई जहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रांतीय लोक सेवाओं (पीसीएस) की परीक्षा हो रही थीं।

झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने कहा कि मुख्य आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलने गई थी, जब एक दर्जन से अधिक छात्र उसके पास पहुंच गए। एसएसपी ने कहा कि वे उन्हें जबरन हॉस्टल के अंदर ले गए जहां उन्होंने पीड़िता और उसके दोस्त की पिटाई की।

साथ ही आरोपी लड़कों ने लड़की से 2,000 रुपये भी छीन लिए। छात्रों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य ने वीडियो बनाया।

एसएसपी ने कहा, “जब कैम्पस के पास से गुजर रहे कुछ पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के रोने की आवाज सुनी, तो वे उसे सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन ले गए। इस घटना से बुरी तरह आहत लड़की ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और एक आरोपी भरत की पहचान की।”

पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल नवीन कुमार ने कहा, “आरोपी पॉलिटेक्निकके दूसरे वर्ष के छात्र हैं जिनकी वास्तविक पहचान होनी अभी बाकी है।”

उन्होंने कहा, “यह पता लगाया जाना चाहिए कि वे हॉस्टल में रहने वाले छात्र हैं या नहीं। पूरे कैम्पस के लिए केवल एक सुरक्षा गार्ड है जो घटना के समय कहां था, इसका पता नहीं है क्योंकि वह रविवार को कॉलेज में चल रही पीसीएस परीक्षा में व्यस्त था।”

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सैनी और भरत और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 376-डी, 395, 386, 323, आईटी एक्ट की धारा 66 डी और पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ।

मुख्य आरोपियों रोहित सैनी और भरत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी ने कहा, “अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कॉलेज प्रशासन को आरोपियों की पहचान करने और उनका विवरण देने के लिए कहा गया है।”

–आईएएनएस

 

This post was last modified on October 12, 2020 2:08 PM

Share

Recent Posts

रिलायंस जियो का इनोविटिव आइडिया – यूजर्स ले सकेंगे ‘इमरजेंसी डाटा लोन’

डाटा-लोन 1जीबी पैक में उपलब्ध होंगे। डाटा लोन पैक 11 रू प्रति पैक यानी 11रू…

July 3, 2021

रिलायंस जियो और गूगल लाए नया किफायती स्मार्टफोन – जियोफोन-नेक्स्ट, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा

एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है।…

June 24, 2021

रिलायंस जियो ने मार्च में 79 लाख से अधिक नए मोबाइल ग्राहक जोड़े: ट्राई डेटा

जबकि भारती एयरटेल ने 40.5 लाख, वायरलेस उपयोगकर्ताओं को जोड़ा, वोडाफोन आइडिया ने मार्च के…

June 18, 2021

BPSSC Bihar Police SI Exam 2021: बिहार पुलिस दारोगा व सार्जेंट भर्ती का रिजल्ट जारी

बिहार पुलिस और कारा एवं सुधार सेवाओं के अधीन दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक…

June 17, 2021

विवादों में फंसी रही फ़िल्म “शशांक” का पोस्टर लॉन्च

सनोज मिश्रा कहते हैं कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉयोपिक नही है,लेकिन उनसे प्रेरित…

June 14, 2021