Uttar Pradesh: यूपी में 80 साल की महिला से दरिंदगी

  • Follow Newsd Hindi On  

महोबा: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जिले के एक गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।

यह घटना 2 फरवरी को हुई थी जब महिला घर में अकेली थी। उस समय उनके परिवार के सदस्य एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे।


खरेला के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के पोते ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 लोग छत के रास्ते उनके घर में घुसे थे। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान फूल चंद्र उर्फ फुल्लू के रूप में हुई है। हमीरपुर जिले के निवासी फूल चंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों ही आरोपी फरार हैं।

–आईएएनएस

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)