उप्र में आगामी 3-4 दिनों में मौसम परिवर्तन के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ ,18 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी व आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों में मौसम बदलने के आसार जताएं हैं। वहीं शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। मौसम में यह परिवर्तन हवा में बदलाव के कारण हो सकता है। इस कारण अगले तीन-चार दिनों में बूंदाबांदी की संभावना है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि इसके बाद मौसम पूर्णतया साफ हो जाएगा।

शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, मेरठ का 19 डिग्री, फैजाबाद का 20 डिग्री और बहराइच का 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।


वहीं, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)