उप्र में बादलों की आवाजाही जारी, गुरुवार से मौसम होगा साफ

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के इलाके में बुधवार को बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से बादल पूरी तरह से हट जाएंगे। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने सर्कुलेशन के चलते राजधानी सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। बुधवार को बदली रहेगी, लेकिन गुरुवार से मौसम लगभग साफ हो जाएगा।

बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, फैजाबाद का 20 डिग्री, बहराइच का 18 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वायुमंडल में आद्र्रता 92 फीसदी रही।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)