उप्र में दो समूहों के बीच झड़प के बाद सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए

  • Follow Newsd Hindi On  

बुलंदशहर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद सुरक्षा के उपाय तेज कर दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात को हुई। पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समूहों में झड़प हुई, जिसने बाद में एक जातिवादी रंग ले लिया। झड़प में एक समूह के 10 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य को भी गोली लगी है।


इस बीच गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, इसलिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)