उप्र में इस सप्ताह हो सकती है बारिश

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में सुबह से बादल छाए होने के कारण आज गर्मी कुछ कम है। साथ ही मौसम विभाग ने इस सप्ताह में बारिश के आसार जाताए हैं। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही बरकार रहेगी। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 15 सितंबर तक में बूंदाबादी और बारिश के आसार हैं।


मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में इस सप्ताह बारिश की संभावना बनाएगा।

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 26 डिग्री सेल्सियस, फैजाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस और बहराइच का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)