उप्र में खिली धूप, मौसम साफ

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में धूप खिली है और मौसम साफ है। वहीं, हवा में नमी के कारण रात में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण हवा की नमी में कमी दर्ज की गई है। इस बदलाव से मानसून में परिवर्तन हो सकता है। हलांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के संभावना जताई है।


बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, आगरा का 22 डिग्री, बहराइच का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, बरेली का 22 डिग्री और मेरठ का 23 डिग्री दर्ज किया गया।

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)