उप्र में मौसम के शुष्क रहने के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाके में बादलों की आवाजाही बरकार है। हलांकि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार सतह से करीब दो किलोमीटर तक अभी पुरुवा हवा और पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में नमीं भी बढ़ गयी है। इस कारण धूप छांव जैसे हालत बन रहे हैं। हलांकि, प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 17 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री व फैजाबाद 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 17़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)