उप्र में उमस ने बढ़ाई परेशानी, बूंदाबांदी के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ , 4 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आस-पास गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर बादलों का आवागमन जारी रहेगा। शाम को बारिश की संभावना है। इस बार हल्की बारिश के साथ मानसून दस्तक देगा और झमाझम बरसात के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। तब तक उमस भी परेशान करती रहेगी। हल्की-फुल्की बारिश से मौसम में उमस बढ़ गई है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच मानसून आने के आसार हैं, हालांकि कई स्थानों पर बादल छाए रहने की भी संभावना है।

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27 डिग्री, प्रयागराज का 28 डिग्री और उन्नाव का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)